उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, डटे है मैदान मे 18 प्रत्याशी

206

रांची: रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी रही। यहां 14 निर्दलीय समेत 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के योग्य हैं। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 62 शहरी और 343 ग्रामीण हैं। कुल 335734 मतदाता हैं जिनमें 173550 पुरुष और 162184 महिला हैं। 4,276 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 6,321 विकलांग हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, हेल्प डेस्क, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही राज्य स्तरीय एवं केन्द्रीय स्तर पर भी वेब कैम के माध्यम से निगरानी की जा रही है। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : शादी से लौट रही छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप..