रांची समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज… वज्रपात के साथ हुई झमाझम बारिश

626

Ranchi : राजधानी रांची में बदला है मौसम का मिजाज। गुरूवार की दोपहर को रांची के साथ साथ आसपास के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। बादल छाने और मेघगर्जन के साथ झामझम बारिश हुई। वहीं झारखंड के कुछ राज्यों को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पहले ही मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया गया था। वही जिन जिलों में वज्रपात की संभावना है उनमें गुमला, गढ़वा और सिमडेगा जैसे जिले शामिल हैं जहां बारिश के साथ- साथ वज्रपात भी हो सकता है। रांची में सुबह से तेज धूप थी लेकिन दोपहर होते- होते मौसम का मिजाज बदल गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मौसम में बदलाव होने पर अपना ध्यान रखें। अगर आप कहीं जा रहे हो और बारिश शुरू हो जाए तो सुरक्षित स्थान पर रुके….पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे ना रूके।

 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक निरल पूर्ति के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी