Jharkhand में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज

67

रांची : झारखंड के मौसम में बदलाव लगातार देखा जा रहा है। प्रदेश के 20 जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और यहां छिटपुट बारिश भी हुई है। ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण ये बदलाव देखा जा रहा हैबांग्लादेश से लेकर उत्तर ओडिशा तक समुद्रतल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राज्य के 24 में से चार जिले गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़ कर बाकी के 20 जिलों में आसमान में बादल छाए होने के साथ साथ छिटपुट से हल्के दर्जे की बारिश हो रही है.आसमान में बादल छाए होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में कमी आयी है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार यानि 13 फ़रवरी को राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई थी जिसके कारण राज्य में एक बार फिर कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज (14 फ़रवरी) को भी राज्य में बारिश की संभावना है, वहीं कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात के भी पूर्वानुमान है। इस कारण राज्य में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। झारखंड में 15 फरवरी तक मौसम में बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रांची समेत कई हिस्सों में आज भी इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। 15 फरवरी से इसका असर कम होने की संभावना है, फिर 16 फ़रवरी को झारखंड का मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है।

 

ये भी पढ़ें : भाजपा के एसपी कार्यालय घेराव से रणक्षेत्र बना बशीरहाट