Weather Update: Jharkhand के 14 जिलों में लू का अलर्ट, 22 अप्रैल से मिलेगी गर्मी से थोड़ी राहत

42

रांची : झारखंड में गर्मी का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बता दे कि पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में पारा 46.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं दो जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया, तो चार जिलों में पारा 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह आठ बजे से ही सूरज रौद्र रूप धारण ले रहा है। ऐसे में लोग घर से निकलने से बचने लगे है।

आज 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार होने की संभावना है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 22 अप्रैल के बाद रांची सहित राज्यभर में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, पलामू, देवघर, जामताड़ा और दुमका में लू का सबसे ज्यादा प्रकोप रहा। राज्य में रांची को छोड़ कर सभी जिलों का पारा 40 डिग्री के पार हो गया है।

बहरागोड़ा में जहां सबसे अधिक 46.4, सरायकेला में 45.4, चतरा में 45, पूर्वी सिंहभूम में 44.5, धनबाद, बोकारो और कोडरमा में 44, गोड्डा में 43.9, पाकुड़ में 43.8, पलामू में 43.6, देवघर में 43.4, जामताड़ा में 43.4, पश्चिमी सिंहभूम को 43.1, दुमका, लातेहार, हजारीबाग में 43, गढ़वा में 42.4, सिमडेगा में 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रामगढ़ और लोहरदगा में 41, गुमला और खूंटी में 40 डिग्री और रांची का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।