झारखंड में आज करवट बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश के आसार

110

झारखंड : बारिश के चलते राज्य में बढ़ रही गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन इसके बाद मौसम साफ होगा और अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। झारखंड में मौसम एक बार फिर यू टर्न लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में रविवार को कहीं-कहीं बारिश होगी। खासकर रांची से सटे सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग जिलों में मौसम में तात्कालिक बदलाव होने से बारिश हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें : बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट