WFI अध्यक्ष और BJP सांसद पर यौन शोषण का आरोप

पहलवानों का जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन

93

नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया है। पहलवानों ने बुधवार को WFI अध्यक्ष और BJP सांसद पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

WFI अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए यहां धरना प्रदर्शन करने वाली पहलवानों ने कहा कि जब तक अध्यक्ष नहीं बदला जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

इस बीच, DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचीं। स्वाति मालीवाल ने कहा, हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है और केंद्र सरकार के यूनियन खेल मंत्रालय को नोटिस दिया है। इस केस में तुरंत न्याय होना चाहिए।

DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने कहा, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और जितने भी कोच के नाम सामने आ रहे हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हम चाहते हैं कि इस आदमी(WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह) के खिलाफ FIR दर्ज हो और जांच कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

इसे भी पढ़ेंः IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल का दोहरा शतक

भारतीय पहलवान और ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा कि महिला पहलवान को कई तरह की परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने महिला खिलाड़ियों का शोषण किया है।

फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे।

जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी।

पुनिया ने कहा, कुश्ती को दलदल से बचाना चाहते हैं, खिलाड़ियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। एक दो दिन पहले नियम बनाए जाते हैं जो खिलाड़ियों पर थोप दिए जाते हैं।

उन्होंन आरोप लगाया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष ही कोच और रेफरी की भूमिका निभाते हैं, बुरा व्यवहार करते हैं। शिकायत करने पर उल्टा खिलाड़ियों पर कार्रवाई की जाती है।

रेसलर विनेश फोगाट ने कहा, जब हाई कोर्ट हमें निर्देश देगा तब हम सभी सबूत देने को तैयार हैं। हम पीएम को सभी सबूत सौंपने को भी तैयार हैं।

वहीं, भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने कहा, हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो और रेस्लिंग को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है।