दुष्कर्म का प्रयास असफल तो अपराधियों ने महिला को जिंदा जलाया

पीडित गंभीर अवस्था में रिम्स में भर्ती

92

रांची : हजारीबाग में अपराधियों ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन महिला ने विरोध किया तो जलाने का प्रयास किया।

इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना के बाद महिला को आनन-फानन में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल, महिला का रिम्स में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला पूरी तरह झुलस गई है। उसके हाथ और शरीर के कई अंग जल गए है। इससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिम्म में डॉ एम सरावगी के यूनिट में उसका इलाज चल रहा है। महिला के पिता ने बताया कि परिवार के कुछ लोगों ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर जलाने का प्रयास किया है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी शनिवार को दोपहर एक बजे अपने घर में अकेली थी।इसी दौरान तीन से चार युवक उसके घर पर पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

बेटी ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे खटिया में बांध कर आग लगा दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अपराधियों शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए।

महिला की स्थिति को देखकर परिजन चिंतित है और उनका रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। महिला अपने परिवार के साथ खुश थी।

लेकिन दामाद के बहन का बेटा और गांव के पड़ोसियों से उनकी खुशी नहीं देखी गई। इसलिए उनकी बेटी को मारने का प्रयास किया। पीडिता का रिम्स के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है और डॉक्टर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।डॉक्टर के अनुसार पीड़िता 60 से 65 प्रतिशत जली हुई और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें – केंद्र व राज्य सरकार पारसनाथ पर हल निकाले : सालखन