AIR INDIA के फ्लाइट में क्रू मेंबरों के साथ कब रुकेगी बदसूलुकी

155

एअर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदसूलुकी करने की घटना एक बार फिर सामने आई है। एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट AI882 में 29 मई को एक यात्री ने उनके क्रू के बदतमीजी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी यात्री ने चालक दल के सदस्यों को गालियां दी और फिर एक क्रू पर हमला भी किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आरोपी यात्री और आक्रामक हो गया जिसके बाद उसे सिक्योरिटी को सौंप दिया गया।

एअर इंडिया की ओर से कहा गया कि नियामक को भी इस घटना की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया की फ्लाइट में पिछले दो महीने में यह ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले भी अप्रैल के महीने में एक यात्री ने भी क्रू मेंबर के साथ गलत व्यवहार किया था। जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को दिल्ली से लंदन की फ्लाइट में एक यात्री ने दो महिला केबिन क्रू के साथ बदसलूकी की थी। इस घटना के बाद एअर इंडिया ने आरोपी व्यक्ति पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। जानकारी के अनुसार एअर इंडिया के केबिन क्रू सुपरवाइजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी यात्री जसकीरत सिंह पड्डा (25) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बता दें कि फ्लाइटों में बदसलूकी के कई मामले सामने आ रहे हैं। यहां तक कि यात्रियों पर पेशाब करने के भी काफी मामले में आएं हैं।