नवादा में आखिर अमित शाह ने क्यों मांगी माफी ?

नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना

214

पटना : रामनवमी के बाद बिहार के कई जिले हिंसा की आग में झुलस रहे हैं तो दूसरी तरफ देश के गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से बिहार के दौरे पर है। आज इसी क्रम में उन्होंने नवादा के हिसुआ एक जनसभा को संबोधित किया। अपने पूरे भाषण के दौरान अमित शाह के निशाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने सबसे पहले बिहार में हिंसा पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज मैं सासाराम जाने वाला था लेकिन वहां दुर्भाग्यपुर्ण घटना हुई। लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं, आंसू गैस छुट रहे हैं। मैं वहां नहीं जा पाया.. आज मैंने राज्यपाल को फोन किया तो लल्लन सिंह बुरा मान गए कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हो?।


क्या कहा अमित शाह ने…
इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मैं गृह मंत्री हूं, बिहार मेरे हिस्से में है। नीतीश कुमार शांति नहीं ला सकते है। बिहार में शांति हो, इसलिए गवर्नर को फोन किया। इससे ललन जी बुरा मान गए’।
उन्होंने आगे कहा कि “अगर आप लोग सोचते हैं कि आप लोगों को दोबारा बीजेपी का साथ मिलेगा तो ये भूल जाएं। आप लोगों के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।” अमित शाह ने आगे कहा, “मैं बिहार की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम लोग अब नीतीश कुमार के साथ गठबंधन नहीं करने वाले।”

इसे भी पढ़ें: ममता जी, थोड़ी तो ममता दिखाइए : अनुराग ठाकुर

राम मंदिर का निर्माण
कांग्रेस, जदयू, राजद, ममता (TMC), डीएमके राम मंदिर का विरोध करते थे फिर एक सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया और इसका निर्माण शुरू हो गया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1642475866809847808

आपको बताते चलें कि सभा में अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद थे। देश में अगले साल लोकसभा के चुनाव है। बिहार में नीतीश कुमार से गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी यहां पर विशेष ध्यान दे रही है। इसलिए अमित शाह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं।