पति के वहशीपन की शिकार हुई पत्नी

147

शिखा झा

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के तारापुर गांव में शराब पीने से मना करने पर शराब के नशे में पति रामचंद्र तुरी ने अपनी 12वीं पत्नी सावित्री देवी को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला। पति के वहशीपन से स्थानीय ग्रामीण भी गुस्‍से में हैं। गावां पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गावां पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। आरोपी रामचंद्र की ग्यारह बार शादी हो चुकी थी। सभी के साथ मारपीट कर उसे घर छोड़ने के विवश कर चुका था। गांव के जामदार पंचायत के तारापुर गांव निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र तुरी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को लाठियों से बुरी तरह पीटा। क्योंकि वह उसे शराब पीने से मना करती थी। इससे पहले भी उनका आपस में अनबन होते ही रहता था । रविवार शाम को तुरी ने शराब पी राखी थी । इस दौरान उसकी पत्नी ने विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया। इसी बात को लेकर दोनों में झड़प हो गयी। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को लकड़ी के खंभे पर पटक दिया।पत्‍नी जमीन पर गिर गई तो वह उसे लाठी-डंडे से तब तक पत्नी को पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नही हो गई।

 

सावित्री देवी रामचंद्र तुरी की बारहवीं पत्नी थी :

सावित्री देवी रामचंद्र तुरी की बारहवीं पत्नी थी। इससे पूर्व रामचंद्र ने 11 शादी की थी, परंतु इसके शराब पीने की लत व पत्नी के साथ मारपीट करने के कारण सब एक के बाद एक घर छोड़कर चली गईं। ग्रामीणों ने बताया कि अंतिम शादी रामचंद्र ने सावित्री देवी से की। दोनों 20 साल से साथ में रह रहे थे। वह अकसर अपनी बीवी के संग मारपीट करते रहता था। रविवार की रात गांव में शादी थी। शादी देखने उसके ३ बच्चे बहार गए हुए थे। उसी दौरान रामचंद्र ने पत्नी से विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। बच्चे जब देर रात लौटकर आए तो देखा कि मां मृत पड़ी हुई है। उसके शरीर में जख्म के निशान हैं। रामचन्द्र तुरी के चेहरे व कान में खून के निशान लगे हुए थे। मां को मृत देख बच्चे सदमे में आ गए और रात भर शव के पास पड़े रहे। उसका पिता भी घर में ही बैठा रहा। सुबह उठकर बच्चों ने इसकी जानकारी गांववालों को दी। निर्दयी पति के इस कृत्य के प्रति गांववालों में भी आक्रोश है।

 

ये भी पढ़ें :  केंद्र सरकार जेपीसी का गठन कर अडानी मामले की जांच कराएं – कांग्रेस