पत्नी से था अवैध संबंध, तो दोस्त का गला रेतकर पी गया खून

96

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर गला काट दिया और फिर उसका खून पी गया। घटना के वक्त दूर खड़ा उसका तीसरा दोस्त वीडियो बनाता रहा। उक्त घटना 19 जून की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय और घायल व्यक्ति की पहचान मारेश के रूप में हुई है। पूछताछ में विजय ने बताया कि उसने मारेश पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था।

जानकारी के अनुसार पत्नी के साथ अवैध संबंधों का संदेह होने के बाद विजय ने मारेश को सबक सिखाने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने 19 जून को अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को किसी बहाने पास के एक जंगल में ले गया। मारेश जब तक कुछ समझ पाता विजय ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके गले को काटा और फिर निकले खून को पी गया। इस दौरान दोस्त विजय पास में ही खड़े होकर अपने मोबाइल में उसका वीडियो रिकॉर्ड करता रहा।

विजय के हमले में बूरी तरह से घायल मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद अब उसे छुट्टी मिल गई है। मारेश की शिकायत के बाद पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के कारण आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हमले में घायल मारेश और विजय आसपास के ही रहने वाले हैं और दोनों पहले से एक दूसरे को जानते पहचानते भी हैं।