पत्नी को घर लौटने में हुई देर तो पति ने कर दी हत्या

हत्या के बाद दो बच्चों को छोड़कर पति हुआ फरार

130

रांची : पत्नी को घर आने में थोड़ी देर हो गयी, तो पति इतना नाराज हुआ कि धारदार हथियार से वार करके उसकी जान ले ली। घटना रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी गांव की है।

देर से घर आने को लेकर पति अशोक महतो नाराज था। पत्नी सुनीता देवी से कारण पूछा इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हुआ हो गया, नाराज पति ने धारदार हथियार से वार करके पत्नी की जान ले ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच भी कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद शथ परिजनों का सौंप दिया गया है।

शुक्रवार की रात सुनीता देवी एक भोज में शामिल होने गयी थी। सुनीता को घर लौटने में थोड़ी देर हो गयी। पति पहले से उसका इंतजार कर रहा था। पत्नी जैसे ही घर पहुंची पति ने देर होने का कारण पूछा, दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्से में पति ने धारदार हथियार उठाकर पत्नी पर वार कर दिया।

पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस हत्याकांड के बाद पति अपने दोनों बच्चों को घर में ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

यह भी पढ़ें – झारखंड सरकार आदिवासी विरोधी है, राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर : अमित शाह