पत्नी की बेवफाई बर्दाश्त नहीं हुई, पति ने उठाया खौफनाक कदम; इलाके में दहशत

74

तिसरी : झारखंड के तिसरी में पत्नी की बेवफाई और दगेबाजी से आजीज आकर एक युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी है। घटना शनिवार देर रात की है। मृतक तिसरी थाना क्षेत्र के खोरो सलगाडीह गांव के निवासी गंदौरी बर्णवाल के 33 वर्षीय पुत्र विनोद बर्णवाल है। फिलहाल कुछ दिनों से विनोद तिसरी के चिलगिली गांव में रह रहा था। इस सिलसिले में बताया गया कि कुछ साल पहले विनोद बर्णवाल की आरती नामक लड़की से हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों प्राणी चिलगिली में एक साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे थे। विनोद भी खुश था। लेकिन आरोप है कि पत्नी विनोद से दिखावे का प्यार करती थी और फोन पर दूसरे युवक से बात करती थी। विनोद पत्नी पर पूरा भरोसा करता था और उन्होंने पत्नी आरती के नाम पर तिसरी में जमीन भी खरीदी थी। इसी बीच लगभग 5 महीने पहले विनोद की पत्नी आरती जमीन के कागजात व कुछ पैसा लेकर किसी अन्य युवक के साथ फरार हो गई। जिसके बाद विनोद ने तिसरी थाना में इस बाबत रपट भी लिखवाई।

 

ये भी पढ़ें : भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ओर से जारी न्याय पत्र पर कसा तंज

बहरहाल, पत्नी की बेवफाई और दगेबाजी के कारण विनोद काफी डिप्रेशन में चला गया था और शनिवार रात उसने चिलगिली स्थित अपने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। हालांकि फंदे पर लटकने के पहले विनोद ने सलगाडीह में रह रहे अपने भाई को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। विनोद के फोन आने के बाद उसके भाई ने चिलगिली में रह रहे कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी और विनोद के घर जाने को कहा ताकि विनोद को बचाया जा सके। फिर कुछ ही देर में विनोद के भाई व परिवार के अन्य लोग भी चिलगिली पहुंचे। लेकिन इसके पहले ही विनोद ने फंदे पर लटक कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली थी। विनोद की मौत से परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है। इधर, तिसरी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।