मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए BJP इन लोगों का टिकट काटेगी ?

क्या बीजेपी तोड़ेगी नेहरू जी का रिकॉर्ड?

210

ब्यूरो रांची : साल 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोई कसर छोड़ने वाली नहीं दिखाई दे रही है। इस चुनाव में यदि भाजपा जीत गई तो वह जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भाजपा झारखंड के अपने कई दिग्गज नेताओं का टिकट काटकर कोई नया चेहरा ला सकती है। राजनीतिक पंडितों की माने तो टिकट कटने का ज्यादा कहर झारखंड में दिखाई दे रहा है। धनबाद संसदीय सीट से पशुपतिनाथ सिंह बीते दो टर्म से भाजपा का पटाखा लहराए हुए। इस बार उनकी टिकट कटने की संभावना प्रबल है।

क्योंकि उनका उम्र 75 पार हो गया है। चतरा संसदीय सीट पर भाजपा के सुनील सिंह बीते दो टर्म से कब्जा जमाए हुए हैं। सुनील सिंह से चतरा संसदीय सीट की जनता ठनी हुई है। लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद श्री सिंह न तो जनता के बीच आए और न ही विकास का कुछ काम किया। श्री सिंह से नाराजगी की सूचना भाजपा आलाकमान को है। इसीलिए इनकी जगह कोई नया चेहरा आने की संभावना है। पलामू संसदीय सीट भी बीते लोकसभा चुनाव से भाजपा के कब्जे में है।

इस सीट से प्रदेश के पूर्व पुलिस मुखिया बीडी राम चुनाव जीत रहे है। बताया जाता है कि चुनाव जीतने के बाद श्री राम क्षेत्र में नहीं जाते, जिससे वहां की जनता उनसे भी खफा है। वैसे उनकी उम्र भी 70 के पार हो गई है। जिसके कारण यहां भी नया चेहरा दिखाई देने की ज्यादा उम्मीद है। जमशेदपुर संसदीय सीट भी बीते 2 लोकसभा चुनाव से भाजपा के जिम्मे है। यहां से विद्युत वरण महतो सांसद है। श्री महतो झामुमो से भाजपा आए हैं। कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र के लोग कुछ नया चाहते हैं। सांसद बनने के बाद जैसा विकास इस क्षेत्र में होना चाहिए नहीं हुआ है।

हजारीबाग संसदीय सीट पर कई बार से भाजपा का कब्जा है। वर्तमान में जयंत सिन्हा यहां से सांसद है इस सीट पर पहले श्री सिन्हा के पिता यशवंत सिन्हा सांसद होते थे। पिता का टिकट काटकर पुत्र जयंत सिन्हा को टिकट दिया गया था। पहली बार तो श्री सिन्हा को मोदी मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया था। लेकिन पिता यशवंत सिन्हा के बागी तेवर को देखते हुए। इन्हें दूसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। श्री सिन्हा का बीते 5 साल हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं दिखता।

इसीलिए यहां भी नया चेहरा आने की संभावना है। झारखंड में लोकसभा के 14 सीट है जिसमें भाजपा का 12 पर कब्जा है। जनता की रेटिंग और इतिहास रचने की बात की जाए। तो उसमें गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अव्वल है। श्री दुबे गोंडा संसदीय क्षेत्र में एम्स,एयरपोर्ट, अदानी पावर, आदि ले जाकर काफी लोकप्रिय हो गए। बहरहाल, लोकसभा चुनाव में अब चंद महीने बाकी है। अब देखना है कि किसकी टिकट भाजपा काटती है और किसको टिकट देती है या राजनीतिक पंडितों का कयास यूं ही धरा रह जाता है।

 

ये भी पढ़ें : प्राणघाती सियासत