देवघर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो गिरफ्तार

95

देवघर : देवघर जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा टाकीज के पास गोलीबारी में पुलिस के दो जवान शहीद हो गये। घटना शनिवार देर रात की है। दोनों जवान की पहचान रवि मिश्रा और संतोष यादव के रूप में की गई है। जो साहिबगंज जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार दोनों जवान मछली करोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात थे। सुधाकर झा और पप्पू सिंह के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

शनिवार की देर रात अपराधियों ने सुधाकर झा पर घर में हमला किया, जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है।

घटना कि सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग फायरिंग की। इस घटना में थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गये। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का हाथ तलवार से कट गए थे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। हिरासत में लिए गए दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है। इधर सूचना मिलने पर सुबह संताल परगना के डीआइजी सुदर्शन मंडल भी देवघर पहुंच गए।

उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। दोनों आरक्षी की मौत बदमाशों की गोली या फिर पुलिस की गोली से हुई है, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की सघन जांच की जा रही है। डीआइजी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद पता चला कि गोली लगने से दो आरक्षी की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सुधाकर झा और पप्पू सिंह के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

पप्पू सिंह पहले भी जेल गया है। थाना प्रभारी की गाड़ी पर गोली चलाए जाने की बात के बारे में पूछे जाने पर डीआइजी ने कहा कि अभी ये जांच का विषय है।

 

यह भी पढ़ें – नितिन प्रकाश के नेतृत्व में विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल, कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 का किया विरोध