कांके में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक महिला पूनम देवी सिक्योरिटी कंपनी में काम करती थी

78

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना इलाके में आज सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला का नाम पूनम देवी है। मृतक महिला पूनम देवी सिक्योरिटी कंपनी में काम करती थी।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। कांके थाना प्रभारी ब्रिज कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की हत्या किसने किया है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस मामले की जानकारी मृतक महिला पूनम देवी के परिवार वालों को दे दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

 

यह भी पढे़ं- हाईकोर्ट में सशरीर हाजिर हुए उच्च शिक्षा सचिव