झाड़ियों में मिली महिला की लाश, पिता ने जताई हत्या की आशंका

83

 

 डुमरिया, सूत्रकार

डुमरिया थाना क्षेत्र के जादूगोड़ा में सोमवार को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया गांव टोला लेंजोबेड़ा की नीलू हेम्ब्रम के रुप में हुई है।
 सोमवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ी में शव देखा। इसकी सूचना पंचायत के मुखिया सुरेश हेम्ब्रम के माध्यम से डुमरिया पुलिस को दी।
 डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी संजीवन उरांव ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 मृतक महिला के पिता कानिकोचा निवासी सुदाम मुर्मू ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि 6 माह पूर्व उसके पति साहेब हेम्ब्रम की हत्या कर शव को पत्नीपाल डैम में बहा दिया गया था।

 

 

यह भी पढ़े:  कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन