दिल्ली में यमुना का Water Level घटा, लेकिन खतरा अब भी बरकरार

222

ब्यूरो रांची : दिल्ली में शनिवार 15 जुलाई रात को तीन घंटे लगातार बारिश हुई है। वही आज भी बारिश होने का अलर्ट ज़ारी हुआ। रविवार सुबह 9 बजे तक यमुना का वाटर लेवल घटकर 205.98 पर आ गया है। जानकारी अनुसार बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। पेड़ों के उखड़ कर गिरने के चलते कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। पुलिस ने कई रास्तों पर न जाने की एडवाइजरी जारी की है। वहीं सूत्रों के अनुसार NDRF ने बताया कि बीते 2-3 दिनों में दिल्ली-NCR के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 912 पशुओं समेत 6345 लोगों को बचाया गया। बचाए गए पशुओं में देश का सबसे महंगा बैल प्रीतम भी शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। वही दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश में बीते 36 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई। इनमें से 2 की मौत डूबने और 7 की मौत बिजली की चपेट में आने के चलते हुई।

 

ये भी पढ़ें :  गांजा पीने के दौरान हुए विवाद में गार्ड की हत्या