हाँ ! महेंद्र सिंह धोनी राजनीति में आ रहे हैं?

287

रांची : जब जब चुनाव नजदीक आता है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का राजनीति में आने की चर्चा ज़ोरो शोरो से होने लगती है। झारखंड के लाल महेंद्र सिंह धोनी क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? यह बात राजनीतिक गलियारों में धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं। श्री धोनी का रिश्ता प्रदेश के तमाम राजनीतिक दलों से अच्छा रहा है।

इसमें भाजपा और आजसू से इनके संबंध मधुर है। भाजपा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से इनके संबंध तब से है। जब श्री मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री होते थे श्री मुंडा ने धोनी को हाउसिंग कॉलोनी में जमीन का एक प्लॉट दिया था। जिस पर धोनी ने बड़े ही शौक से घर बनवाया और उसमें साल और वर्तमान में धोनी दलदली चौक के पास अपने फार्म हाउस में रहते हैं और खेती के अलावा मुर्गी बत्तख पालन भी करते हैं।

चर्चा है कि धोनी पुराने दिनों को याद करके भाजपा ज्वाइन ना कर ले सूत्रों की मानें तो भाजपा ने धोनी के लिए रांची संसदीय सीट को चुनकर रखा है। हम बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के भाई नरेंद्र सिंह धोनी की रूचि राजनीति में नरेंद्र सिंह धोनी समाजवादी पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। इसके बाद इसके बाद श्री नरेंद्र झारखंड भाजपा से भी जुड़े और सक्रिय भी रहे धोनी के राजनीति में आने की बात पर झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक कहते हैं लोकतंत्र में चुनाव लड़ने इच्छा रखना अच्छी बात है।

यदि महेंद्र सिंह धोनी भाजपा को पसंद करते हैं तो स्वागत है। महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता झामुमो से कभी अच्छा या खराब नहीं रहा। झामुमो के नेताओं ने पूछा तब भी ठीक नहीं पूछा तो कोई बात नहीं। झामुमो यह जानती है की धोनी का झुकाव यदि राजनीति में हुआ तो उनकी पार्टी का समर्थन कितना करेंगे यह कहना मुश्किल है। तभी तो पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडे कहते है। बहरहाल महेंद्र सिंह धोनी राजनीति में आयेंगे और चुनाव लड़ेंगे।

यह भविष्य के गर्ग में है। लेकिन श्री धोनी के रिश्ते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मधुर है। तभी तो श्री धोनी आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के के एक बुलावे पर फुटबॉल खेलने सिल्ली विधानसभा तक चले जाते है। श्री धोनी के रिश्ते कांग्रेस नेता आजसू शाहदेव से भी अच्छे है। लेकिन कांग्रेस में जाने की संभावना श्री धोनी की कम दिखाई दे रही है। वैसे अब देखना है की धोनी राजनीति में आते है या यह बात सिर्फ चर्चा बनकर रह जाती है।

 

ये भी पढ़ें : झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अभी होगी और बारिश