आईईडी ब्लास्ट की चटेप में आया युवक, चाईबासा रेफर

युवक चाचा के साथ जा रहा था बाजार

184

चाईबासा :  नक्सलियों ने चाईबासा  जिले के कई जंगली इलाकों में लैंड माइंस बिछा रखा है। इस जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुरकुटिया गांव में आईडी  ब्लास्ट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे चाईबासा रेफर किया गया है। युवक को पैर में, हाथ में कई चोट आयी है हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

गोइलकेरा प्रखंड के हाराहासा पंचायत के कटम्पा वन ग्राम का रहने वाला माटा अंगरिया उस वक्त इस धमाके की चपेट में आया जब वह अपने चाचा के साथ बाजार जा रहा था। गोइलकेरा बाजार जाने के रास्ते में ही कुरकुटिया गांव पड़ता है।

इसी रास्ते पर नक्सलियों ने आईडी लगा रखा था। सुरक्षा बलों के द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान से बचने के लिए नक्सलियों ने कई जगहों पर बम बिछा रखा है। पहले भी पश्चिम सिंहभूम के इन इलाकों में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बल आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आये हैं।

जैसे ही इस धमाका हुआ घायल युवक को तुरंत गोइलकेरा पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे चाईबासा रेफर कर दिया है। चाईबासा में उसका इलाज चल रहा है हालांकि स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया है।

घायल युवक के साथ उसके चाचा चोकरो अंगरिया ने बताया कि हम बाजार जा रहे थे तभी तभी कुरकुटिया गांव के पास नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईडी ब्लास्ट क चपेट में मेरे भतीजा आ गया। अभी उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस धमाके के बाद सुरक्षा बल सतर्क हो गये हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह बेवजह जंगली इलाकों में ना जाएं।

 

यह भी पढ़ें – लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार