युवक का घर की छत से सिर कटा शव बरामद

94

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के शमसेरगंज में एक युवक का शरीर और सिर अलग-अलग बरामद किया गया। दो मंजिला मकान की छत कर उसका शव बरामद किया गया। मृतक का नाम मोंटाज शेख (25) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को शमशेरगंज के धुलियान नगर पालिका के वार्ड नंबर-1 इलाके में एक घर से एक युवक लहूलुहान हालत में शव बरामद किया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच करेगी SIT

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक मोंटाज के दूसरी मंजिल के मकान से बाहर नहीं आने पर युवक के पिता नूर सलीम उसे बुलाने गए थे लेकिन ऊपर जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। छत का दरवाजा भी टूटा हुआ था। युवक का पिता जब छत पर पहुंचे तो उनके हौश उड़ गये। उन्होंने देखा कि युवक का छत पर गला कटा हुआ पड़ा है। नूर के चिल्लाने पर पड़ोसी दौड़ पड़े। सभी मोंटाज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

मृतका के पिता ने कहा कि ”सुबह मैं ऊपर गया तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है। जब मैं छत पर गया तो देखा कि लड़का गला कटा हुआ पड़ा है। मुझे नहीं पता कि उसकी किसी से दुश्मनी थी। वहीं इस घटना को लेकर जंगीपुर के पुलिस अधीक्षक वीजी सतीश पशुमर्थी ने कहा कि ”शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।” घनी आबादी वाले इलाके में युवक का शव उसके ही घर से बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई है।