जमशेदपुर की ऐश्वर्या नाम की युवती फ्लाइट के अंदर स्मोकिंग करती पकड़ी गईं

387

रांची: जमशेदपुर की रहने वाली 29 साल की ऐश्वर्या फ्लाइट के अंदर स्मोकिंग करती पकड़ी गईं। मुंबई से रांची आ रही ऐश्वर्या ने अपने पास माचिस और सिगरेट छिपा रखी थी और एयरपोर्ट की सुरक्षा को धोखा देकर विमान के अंदर भी बैठ गई थीं। मुंबई जैसे एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बौना साबित कर ऐश्वर्या माचिस और सिगरेट लेकर फ्लाइट के अंदर बैठ गईं। ऐश्वर्या को इंडिगो के स्टाफ ने उस वक्त पकड़ा जब वह फ्लाइट के बाथरूम में स्मोकिंग कर रही थीं। सिगरेट की गंध आने के बाद इंडिगो की महिला कर्मचारियों ने ऐश्वर्या की तलाशी ली तो उनके पास से सिगरेट और माचिस की तीली बरामद हुई।

मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर उतरी तो इंडिगो कर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी सीआईएसएफ को दी। ऐश्वर्या को CISF ने फ्लाइट से हिरासत में लिया और रांची एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय के खिलाफ रांची पुलिस द्वारा एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। हवाई यात्रा में माचिस जैसी चीजें प्रतिबंधित हैं। माचिस जैसी सामग्री उड़ान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है, इसलिए उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन रोक के बावजूद ऐश्वर्या सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर माचिस लेकर विमान में सवार हो गईं।