ट्रैफिक पार्क पर फिर लगेगा ग्रहण

244

शिखा झा

रांची : रांची के धुर्वा में जो ट्रैफिक पार्क बनने वाला था अब वह नहीं बनेगा। दरअसल, एचईसी प्रबंधन ने धुर्वा में ट्रैफिक पार्क के लिए जमीन देने से इंकार कर दिया है।अब राज्य सरकार ने दूसरी जगह पार्क बनाने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्देश के बाद रांची के डीसी ने रांची में जमीन तलाशने के निर्देश दिये हैं। प्रशासन फिलहाल कांके और अरगोड़ा में जमीन तलाश रहे है। दोनों जोन के सर्किल अधिकारियों को जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। पार्क के लिए करीब पांच एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इसके निर्माण के लिए शासन ने राशि भी स्वीकृत कर दी है। इस काम को पूरी मुस्तैदी से पूरा किया जाना है। बता दे की पार्क के लिए सबसे पहले बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की जमीन सेक्टर 2 में चिन्हित की गई थी। इस पर एचईसी प्रबंधन ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि एचईसी ने जमीन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को लीज पर दी थी। लीज की अवधि वर्ष 2004 में ही समाप्त हो गई थी। लीज नवीनीकरण के लिए एचईसी से संपर्क नहीं किया गया था। परिवहन विभाग ने पार्क निर्माण के लिए जमीन पर काम शुरू किया तो एचईसी ने इस पर रोक लगा दी। इसके बाद रांची डीसी को पार्क के लिए नई जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए थे।

 

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : एक्सीडेंट के बाद…पहली बार नजर आएंगे ऋषभ पंत