रूपा तिर्की मामला : एसआई शिव कनौजिया की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई

हाईकोर्ट ने ट्रायल पर लगायी है रोक

66

रांची : साहिबगंज की दिवंगत महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले के आरोपी दरोगा शिव कुमार कनौजिया की क्रिमिनल रिवीजन पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अब इस मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह के बाद होगी।

कोर्ट ने पूर्व के आदेश के मुताबिक इस केस के ट्रायल पर रोक जारी रखने का आदेश दिया है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान रूपा तिर्की केस के ट्रायल पर रोक लगा दी थी।

शिव कुमार कनौजिया फिलहाल जमानत पर है
साहेबगंज जिले के बोरियो थाना कांड संख्या 127/2021 दर्ज किया गया है। शिव कुमार कनौजिया फिलहाल जमानत पर हैं।

उन्हें झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान की है। साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में साहिबगंज पुलिस ने 2018 बैच के दरोगा शिव कनौजिया को बीते नौ मई 2021 गिरफ्तार किया था।

इस पूरे मामले की जांच फ़िलहाल सीबीआई कर रही है। शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच का एसआई है। शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी। मोबाइल पर दोनों के बीच अक्सर बात होती थी।

 

 

यह भी पढ़ें  – राह चलती महिला को छेड़ा, गया जेल