पश्चिम बंगाल का वित्त वर्ष 2023-24 बजट 10 फरवरी को होगा पेश

सीएम ममता बनर्जी ने की बंगाल विधानसभा के बजट सत्र की घोषणा

108

कोलकाताः अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पश्चिम बंगाल का बजट 10 फरवरी, वर्ष 2023 को पेश किया जाएगा। संसद का शीतकालीन सत्र अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले ही प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र की घोषणा कर दी।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें अगले बजट सत्र पर चर्चा हुई। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक इस दिन की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 का बजट 10 फरवरी को पेश किया जाएगा। बंगाल का बजट सत्र अगले साल 2023 के 6 फरवरी से शुरू होगा।

उस दिन प. बंगाल के नये राज्यपाल सीवी आनंद बोस के औपचारिक संबोधन के बाद बजट सत्र आरंभ होगा। इससे पहले 10 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। उस कैबिनेट में बजट को मंजूरी दी जायेगी। इसके बाद वित्त विभाग की राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य विधानसभा में बजट पेश करेंगी।

इसे भी पढ़ेः 2 जनवरी को ममता बनर्जी करेंगी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

उल्लेखनीय है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में संसद में केंद्रीय बजट पेश किया जाना है। राज्य का बजट सत्र अगले महीने शुरू होगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मंत्री को बजट सत्र के लिए अपने विभागों की गतिविधियों से अवगत कराया जाए।

सूत्रों के मुताबिक इस बीच परिषद कार्यालय की ओर से भी सत्र की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट के सभी सदस्यों को निर्देश दिया। इसके अलावा, बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सदस्यों से कहा कि 1 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस अपना स्थापना दिवस अपने क्षेत्र से मनाएगी। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।