मेले में चाट गोलगप्पा खाने से 100 लोगों को हुआ फूड पॉइजनिंग

धनबाद के भोक्‍ता मेला में चाट - गोलगप्पा खाने से 100 से अधि‍क लोग बीमार हो गए हैं।

271

धनबाद : धनबाद के भोक्‍ता मेला में चाट – गोलगप्पा खाने से 100 से अधि‍क लोग बीमार हो गए हैं। आपको बता दे की इसमें ज्यादातर बच्चे शामिल है। यह घटना बुधवार की रात के 10:30 बजे का है। इसके बाद सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे की एक के बाद एक बीमार को अस्पताल में लाया गया। जिसके बाद एसएनएमसीएच में चीख की पुकार मच गई। सभी बीमार लोग उल्टियां करने लगे। उल्टियों से बच्चे पस्त हो गए और बड़ों के चेहरे का रंग भी उड़ा हुआ था। सूत्रों से पता चला की सभी लोग एक मेले में गए थे जहां सभी ने एक ठेले से चाट और गोलगप्पे खाये थे। जिसे खाने के बाद ही सबकी हालत खराब होने लग गई। डॉक्टरों का कहना है कि सभी को फूड प्वाइजनिंग हुई है। देर रात इतनी संख्या में मरीज के आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामला धनबाद सिंदरी के करमाटांड़ भोक्‍ता मेला की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग करमाटांड़ पंचायत के हुचुकटांड़ के रहने वाले हैं। सभी लोग भोक्ता पूजा के लिए भगवान भोले नाथ का दर्शन करने आये थे। पूजा को लेकर वहां मेले का भी आयोजन किया गया था और इसी मेले में सभी ने चाट खाई थी। जिसे खाने के बाद उन्हें उल्टियां होने लग गई। जिसके बाद एक के बाद एक सभी लोग एसएनएमसीएच अस्पताल पहुंचने लग गए। बीमार लोगों में ज्यादातर बच्चे ही शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें : चतरा SP ने 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, रिश्वत लेते वीडियो वायरल