डा भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती आज

74

रांची : देश के संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती रविवार को पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाई जा रही है। वही देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बाबासाहब के अनुयायी उनकी तस्वीर, प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर रहे है। जयंती पर झारखंड हाईकोर्ट के पास विभिन्न संगठनों के लोग माल्यार्पण कर रहे हैं। आपको हम बता दे कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से भारतीय समाज में जातिवाद, असमानता, और अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा की। उनका समाजसेवा और आंदोलनीय कार्य भारतीय समाज को समग्र रूप से प्रभावित किया। उनके द्वारा लिखित भारतीय संविधान ने भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता, और न्याय का अधिकार प्रदान किया।

 

ये भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला बचपन का दोस्त गिरफ्तार