बिहार से इलाज के लिए कोलकाता आई युवती की हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार

आरोपियों की गिरफ्तारी  मंगलवार की रात बिहार से हुई

105

कोलकाताः  इंटाली थाने की पुलिस ने अंजलि कुमारी की हत्या के आरोप में बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रेम राय और मुन्ना राय के रुप में हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी  मंगलवार की रात को बिहार के एक इलाके से हुई।

गौरतलब है कि, अंजलि का शव मंगलवार को इंटाली में एक सुनसान घर से बरामद किया गया था, जिसका गला कटा हुआ था। बिहार की रहने वाली अंजलि सोमवार को चित्तरंजन कुमार नाम के युवक के साथ कोलकाता आई थी। वह इलाज के लिए कोलकाता आयी थी। इस घटना के बाद थाने में तीन लोगों को खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज की गयी थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने चित्तरंजन से पूछताछ शुरु की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि उसका घर बिहार के मोतिहारी जिले और अंजलि  मधुबनी इलाके के रहने वाली है।

बिहार से कोलकाता आने के बाद 18 साल की अंजलि की हत्या क्यों की गई?

पुलिस ने बताया कि  प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अंजलि की हत्या संबंधों की जटिलताओं के कारण हो सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले चित्तरंजन के भाई की मौत हो गई थी।

तत्पश्चात उसने अपनी भाभी से विवाह कर लिया था। जब चित्तरंजन अंजलि के साथ कलकत्ता आया, तो उसके पहले या बाद में उसके होने वाले ससुर भी बिहार से आए थे।

इसे भी पढ़ेंः बिहार से इलाज के लिए कोलकाता आई युवती का मिला शव

इस घटना में पुलिस ने कुल 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं, कि इन दोनों लोगों के बीच क्या रिश्ता है और क्या इस रिश्ते को लेकर भावी ससुराल वालों से कोई विवाद था। हालांकि पुलिस का मानना ​​है कि हत्या जिसने भी की है, वह चित्तरंजन के परिचित हैं।