डीआईजी सहित 36 को मिलेगा पुलिस पदक

झारखंड स्थापना दिवस

83

रांची : 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के 36 पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों को पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इन पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों का चयन पुलिस मुख्यालय की स्क्रीनिंग कमेटी ने किया है और इसकी अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी गई है।

इनमें सीआइडी के आइजी असीम विक्रांत मिंज, हजारीबाग के डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह, रांची रेंज के डीआइजी अनीश गुप्ता को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक दिए जाने की अनुशंसा की गई है।

इन तीन श्रेणियों में पदक के लिए पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों के नामों का चयन किया गया है, उनमें वीरता के लिए दो पुलिस पदाधिकारियों को झारखंड मुख्यमंत्री पदक, विशिष्ट सेवा के लिए दो पुलिसकर्मियों को झारखंड राज्यपाल पदक व सराहनीय सेवा के लिए 32 पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों को झारखंड पुलिस पदक शामिल हैं।

सीआइडी के आइजी असीम विक्रांत मिंज, हजारीबाग के डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह, रांची रेंज के डीआइजी अनीश गुप्ता को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक दिए जाने की अनुशंसा की गई है।