गणतंत्र दिवस पर एक हजार जवान और 50 मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती

106

रांची : रांची में गणतंत्र दिवस को लेकर रांची पुलिस सतर्क है। गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी रांची में एक हजार अतिरिक्त पुलिस बल और एक 50 मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। शहर के अलग अलग चौक चौराहों पर अतिरिक्त ट्रेफिक पुलिस बल को तैनात की जाएगी। इसको लेकर शहर के हर चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी। गणतंत्र दिवस को लेकर रांची पुलिस शहर के होटल और लॉज में छापेमारी कर रही है और संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी देने की बात रांची पुलिस ने कही है। शहर में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है।

ये भी पढ़ें : हैदरनगर के लोगों ने सांसद विष्णु दयाल को सौंपा मांग पत्र

इसके अलावा शहर के कई रास्तों की यातायात को डाइवर्ट किया गया है। इस दौरान बड़े वाहन परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर जा सकेंगे। समारोह स्थल के आसपास 14 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। प्रभारी ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा है कि गणतंत्र दिवस को लेकर रांची पुलिस सतर्क है और सभी बिंदुओं पर नजर बनाए हुए है। पुलिस रात में चेकिंग अभियान भी चला रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। शहर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ी तो और भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।