बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री : झारखंड, बिहार व बंगाल के 14 ठिकानों पर तीसरे दिन आईटी का छापा

कई दस्तावेज जब्त

रांचीः गिरिडीह के मंझलाडीह स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के झारखंड, बिहार और बंगाल के कुल 14 ठिकानों पर आईटी की रेड तीसरे दिन भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार आईटी की टीम ने इस दौरान बंगाल के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण को जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आईटी टीम में कुल 60 अधिकारी व कर्मी शामिल हैं, जो कागजातों को खंगाल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे आईटी के अधिकारी गिरिडीह के बरमसिया स्थित दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए।

बालमुकुंद स्पंज आयरन के द्वारा शेल कंपनियों में निवेश किया गया है। इसी को लेकर आईटी टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों की मानें, तो गिरिडीह के अलावा बिहार के पटना, बिहटा, बंगाल के कोलकाता समेत अन्य ठिकानों पर तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह से भी कार्रवाई जारी है।

 

यह भी पढ़ें – सर्जना चौक से कचहरी चौक तक नो वेंडिंग जोन घोषित

#बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री : झारखंडबिहार व बंगाल के 14 ठिकानों पर तीसरे दिन आईटी का छापा