काँच ही बांस के बहंगिया, बहँगी लचकत जाये……..

आज खरना, छठ का पहला अर्घ्य कल

फल             पिछले साल की कीमत                     इस साल की कीमत
केला                      40 से 45 रुपये दर्जन                            50 से 60 रुपये दर्जन
सेब                        80 रुपये किलो                                         100 रुपये किलो
सिंघाड़ा                60 रुपये किलो                                          80 रुपये किलो
सीताफल            10 रुपये पीस                                           15 रुपये किलो
गन्ना                     25 रुपये पीस                                         30 रुपये पीस
नारियल             30 से 35 रुपये प्रति पीस                        40 से 50 रुपये प्रति पीस
संतरा                  60 से 70 रुपये किलो                         80 से 90 रुपये प्रति किलो
अनार                120 रुपये किलो                                   150 रुपये किलो
नाशपाती          140 से 145 रुपये किलो                     150 से 160 रुपये किलो
अमरूद            50 से 60 रुपये किलो                         70 से 80 रुपये किलो

 

कोलकाताः नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से छठ पूजा (Chhath Puja 2022) की शुरुआत हो चुकी है.  चार दिन के इस महापर्व पर महंगाई की मार दिख रही है. पिछले साल की तुलना में इस बार पूजा सामग्री से लेकर फल आदि के दामों में बढ़ोत्तरी दिख रही है।

ऐसे में छठ व्रतियों के चेहरे पर निराशा नहीं दिख रही है. उन लोगों का कहना है कि महंगाई क्यों न हो, व्रत तो जरुर करेंगे।

छठ व्रतियों का कहना है कि पिछले साल जो सूप-डलिया 50 से 60 रुपये में बिक रहा था।  वह इस साल 80 से 90 रुपये में बिक रहा है.

कोलकाता के विभिन्न बाजारों मछुआ, मानिकतल्ला बाजार,  सियालदह बाजार,  हावड़ा, सेवड़ाफुली सहित आस-पास के बाजारों में काफी भीड़ देखी गयी। जैसे- जैसे दिन चढ़ता जाता था,  वैसे -वैसे लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी.

मछुआ बाजार में फल खरीदने आयी कलावती ने कहा कि इस बार ज्यादा महंगाई है लेकिन छठ पूजा भी दरुरी है. कम खरीदेंगे लेकिन पूजा तो जरुर करेंगे.  वहीं बेलियाघाटा की रहने वाली एक महिला ने कहा कि छठ व्रतियों का कहना है कि दो साल से कोरोना ने पहले ही कमर तोड़ रखी है.  कोरोना काल में लोगों की आमदनी बढ़ी नहीं.

ऐसे में व्रतियों को पूजा सामग्री  खरीदने में कटौती करनी पड़ रही है. बजट बिगड़ने न पाए इसलिए व्रती  ऐसा कर रही हैं.

वहीं फलों की विक्री करने वाले लोगों का कहना है कि जिस हिसाब से बाजार सोचा गय़ा था, उस हिसाब से बाजार नहीं है. लोग तो फल खरीद रहे हैं लेकिन  1 किलो की जगह आधा किलो ही खरीद रहे हैं.

 

छठ पूजा के दौरान कोलकाता पुलिस की कड़ी सुरक्षा, 4900 पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती
कोलकाताः छठ पूजा के दिन छठव्रतियों की कोई परेशानी न हो, इसको देखते हुए कोलकाता पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी है। कोलकाता पुलिस की ओर से लगभग 4900 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। कोलकाता पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गयी है।

लालबाजार सूत्रों के अनुसार कोलकाता में 132 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया है। 170 जगहों पर पुलिस पीकेट बैठायी गयी है। लालबाजार द्वारा अतिरिक्त कर्मियों को भी तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।
रवींद्र सरोबार और सुभाष सरोबार में छठ पूजा प्रतिबंधित है, इसलिए उपायुक्त दोनों स्थानों पर हर समय सतर्कता ड्यूटी पर रहेंगे।

chhath festival of folk faithChhath Puja 2022Chhath Puja 2022 liveआज खरनाछठ का पहला अर्घ्य कलछठ पूजा 2022डूबते और उगते सूर्यलोक आस्था का महापर्व छठ