covid vaccination: भरत में अब तक 219.56 करोड़ से अधिक टीके

कोविड संक्रमण के 862 नये मरीज सामने आये है।

318

नई दिल्लीः देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण (covid vaccination campaign ) अभियान के अंतर्गत 219.56 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि अब तक 2 अरब 19 करोड़ 56 लाख 65 हजार 598 टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 862 नये मरीज सामने आये है। इसी अवधि में 1503 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 93 हजार 409 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ेः भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 सक्रिय मामले बढ़े

वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में 63 हजार 786 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 90 करोड़ एक लाख 49 हजार 497 कोविड परीक्षण किये हैं।