धनतेरस के साथ हुई दीपावली की शुरुआत

लोगों ने जमकर की खरीददारी

कोलकाताः पावन धनतेरस के साथ ही भव्य त्योहार दीपावली की शुरुआत हो गयी है। दीपावली से एक दिन पहले आज, रविवार को भी लोगों ने धनतेरस का त्योहार मनाया। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीददारी की।

महानगर कोलकाता के विभिन्न बाजारों में लोगों का काफी भीड़ जुटी हुई थी। कोलकाता के चितपुर, इजरा स्ट्रीट, चांदनी मार्केट सहित कई बाजारों में लोगों ने बर्तन, घर के सजावट सामग्री, इलेक्ट्रानिक्स सामानों की खरीदारी की। बड़ा बाजार में भी खदीरदारों की काफी भीड़ दिखी दी।

दीपावली को देखते हुए मिठाई की दुकानों में कई तरह की मिठाईयों को रखा गया है। लोगों से बातचीत करने पर उन लोगों ने बताया कि इस वर्ष जमकर खरीदारी किए है। उन लोगों ने बताया कि बड़े ही उत्साह के साथ यह पर्व मनाएंगे।

दीपावली का धार्मिक महत्वः

हिंदू धर्म में दीपावली पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह वहीं, दिन है जिस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के बाद वनवास से अयोध्या नगरी अपने घर लौटे थे। यह पर्व न केवल भगवान श्री राम के आने की खुशी में मनाया जाता है बल्कि इसे अंधकार पर हुए प्रकाश की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन सभी देशवासी अपने घरों को सुंदर रूप से सजाते हैं और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं।

Dhanterasdiwalilatest news of west bengal