राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कराई मोतियाबिंद की सर्जरी, अस्पताल से मिली छुट्टी

सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख का रविवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन यहां आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में किया गया।

राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मुर्मू की सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चौंसठ वर्षीय मुर्मू की 16 अक्टूबर को आर्मी हॉस्पिटल में बाईं आंख का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था।
इसे भी पढ़ेंः जेल में बीमार हुए TMC नेता अनुब्रत मंडल

राष्ट्रपति भवन ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख की 20 नवंबर, 2022 आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली में मोतियाबिंद की सर्जरी की गई। सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  मुर्मू ने 25 जुलाई को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

new president draupadi murmupresident draupadi murmupresident draupadi murmu newsPresident Draupadi Murmu's right eyePresident of India Draupadi Murmuद्रौपदी मुर्मू ने कराई मोतियाबिंद की सर्जरीभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू