सुखाड़ प्रभावित किसानों को मिलेगा प्रति व्यक्ति 3500 रुपये

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की घोषणा

रांची : अगर कुछ दिनों में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने को हैं। इस मौके पर सुखाड़ प्रभावित किसानों को राहत देने की विशेष पहल होगी।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज बताया कि सुखाड़ राहत, ऋण माफ़ी और अन्य विषयों को लेकर आज जिलों के डीसी और अन्य अधिकारियों संग वीडियो कान्फ्रेंसिंग किया गया था।

इस दौरान 22 जिलों के 226 प्रखंडों में सुखाड़ की विकट स्थिति को देखते किसानों को मदद पहुंचाने पर चर्चा हुई।

सरकार की ओर से भुक्तभोगी किसानों को एक राशन कार्ड पर 3500 रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे। इसके लिए निकटवर्ती प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से 1 रुपये टोकन के साथ किसान आवेदन करेंगे।

इसके अलावा कोई शुल्क उनसे नहीं लिया जाएगा। जहाँ सुखाड़ नहीं है, फसल राहत स्कीम के जरिये किसानों को मदद देनी है।

फसल राहत के लिए बंद पडे पोर्टल को चालू कर दिया जाएगा। इस दौरान कृषि निदेशक निशा उरांव, पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

#सुखाड़ प्रभावित किसानों को मिलेगा प्रति व्यक्ति 3500 रुपये