PM ने CM ममता बनर्जी के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

कई राज्यों के मुख्मंत्रियों ने भी दी बधाईयां

कोलकाताः  राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (State Chief Minister Mamata Banerjee) 5 जनवरी को 68 साल की हो गई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम राजनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई।

उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। बीजेपी के दिग्गज नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा शर्मा ने भी सीएम ममता को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मां कामाख्या आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद दें।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी सीएम ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। स्टालिन ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। हमेशा उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन और खुशहाली की कामना करता हूं।

prime minister narendra modiState Chief Minister Mamata Banerjeeप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराज्य की मुख्यमंत्री ममता