उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी गुमान की रिम्स में मौत

मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया गया पोस्टमार्टम

रांची : हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे गुमान पूर्ति की बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कैदी खूंटी जिले के बुरजू गांव का रहने वाला था। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से इलाज के लिए रिम्स लाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, कारा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन 5 नवंबर को गुमान सीढ़ी से गिर गया था।

जिसके बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। बेहतर इलाज के लिए कारा चिकित्सकों की अनुशंसा पर उसे रिम्स भेजा गया था।

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक के आग्रह पर रिम्स में गुमान के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

 

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट के समक्ष हाजिर हुए देवघर डीसी

#उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी गुमान की रिम्स में मौत