तेलंगाना में राहुल गांधी की जनसभा 7 नवंबर को

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

हैदाराबादः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले जुक्कल में 7 नवंबर को एक जनसभा का संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यात्रा का तेलंगाना चरण सात नवंबर को संपन्न होगा।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को राज्य में यात्रा के 10वें दिन राहुल गांधी पेद्दापुर में एक बैठक को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि तेलंगाना में यह पदयात्रा 24 अक्टूबर से शुरू हुई थी और सात नवंबर को संपन्न होगी तथा इसके बाद महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पदयात्रा की।

इस बीच शुक्रवार को एक दिन के विराम के बाद यात्रा शनिवार को अंडोले निर्वाचन क्षेत्र में चोटुकुर से फिर शुरू हुई तथा यह 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रात को अलादुर्ग में रुकेगी।

वायनाड से सांसद राहुल गांधी राज्य में पार्टी के अभियान के दौरान बुद्धिजीवियों, खेल, कारोबार और मनोरंजन क्षेत्र के लोगों समेत विभिन्न समुदायों के नेताओं से मुलाकात करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ेः मुलायम की खाली पड़ी सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को

bharat jodo yatrabharat jodo yatra anthembharat jodo yatra congressbharat jodo yatra day 57bharat jodo yatra hyderabadbharat jodo yatra kya haibharat jodo yatra newsbharat jodo yatra routebharat jodo yatra todaycongress bharat jodo yatratelangana bharat jodo yatra