बंगाल में 16 डिग्री पर पहुंचा तापमान

दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में तापमान पहले से ही निम्नमुखी है जिसके कारण वहां अधिक सर्दी पड़ रही है।

इसे भी पढ़ेंः नेपाल में आम चुनावों में सत्ताधारी गठबंधन की बढ़त कायम

Alipurduar in North Bengalcapital of West Bengaldrop in temperatureउत्तर बंगाल के अलीपुरद्वारतापमान में गिरावट दर्जपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता