एशियाई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 से, 5 को रवाना होंगे खिलाड़ी

74

रांची : एशियाई मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आठ से 12 नवम्बर तक फिलिपींस में होने वाला है। इसमें झारखंड से भारतीय टीम में आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।सभी खिलाड़ी पांच नवम्बर को हावड़ा हटिया से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। चयन किये गए खिलाड़ियों में लक्ष्मण राम, राजकुमार वाल्मीकि, संजय कुमार, अशोक कुमार महतो, दशरथ महतो, त्रिलोचन, ललिता और प्रभा लकड़ा शामिल है। झारखंड मास्टर एथलेटिक्स के सचिव लक्ष्मण राम ने शनिवार को बताया कि खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को झारखंड मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के तरफ से शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें : डोरंडा में 30 लाख से बनेगा हिमाचल के शिव मंदिर का मॉडल