इस जगह पर परिवार के लोग बेटियों के कब्रों पर ताला लगाने को हैं विवश

114

पाकिस्तान : इन दिनों सोशल मीडिया पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर लोगों के आत्मा तक को कंपा दे रही है। पाकिस्तान में केवल जिंदा ही नहीं बल्की मृत लड़कियां और महिलाएं असुरक्षित हैं। एक ऐसी खबर पाकिस्तान से आ रही है जहां मृत लड़कियों और महिलाओं के मां-बाप अपनी बेटियों की कब्र पर ताला लाने पर मजबूर हैं ताकि मरने के बाद भी उनकी आबरू बची रहे। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से ऐसे घिनौने मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जब कब्र में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं बच पाईं। सोशल मीडिया सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति कई महिलाओं के कब्र को खोदकर और उसमें घुसकर हवस मिटाता था।

इसे भी पढ़ें : नजर आया अजीबोगरीब ‘एलियंस का विमान’, लोग हुए हैरान    

सूत्रों के अनुसार इस हैवानियत को अंजाम देने वाले व्यक्ति का नाम अशरफ है। साल 2020 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा शहर में अशरफ को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने भतीजे के साथ कब्रिस्तान की देखभाल किया करता था। गौरतलब है कि फरवरी में परिजनों ने पाया कि उनके परिवार की एक महिला की कब्र खुदी हुई है। संदेह होने पर मामले की जांच भी की गई। इसके बाद जब इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ को सबके होश उड़ गये। 28 फरवरी को स्थानीय लोगों ने इस हैवान को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने जांच की एक के बाद एक मामले सामने आते गये। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह लंबे समय से कई महिलाओं के शवों के साथ यह घिनौना करता आ रहा है।

 

पहल मामला नहीं है जब किसी ने यह घिनौनी हरकत की हो। पाकिस्तान के करांची में रहने वाला मोहम्मद रियाज और उसके एक साथी को साल 2011 में 48 मृत महिलाओं का रेप करने के आरोप में पकड़ा गया था। रियाज और उसके साथी ने अपने कबूलनामे में बताया कि वे 16-17 साल से यह काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे कब्र को पैरों की तरफ से खोदते थे फिर भीतर घुसकर और शव के साथ रेप करते थे और बाद कब्र को फिर से बंद कर देते थे। दोनों लोग बारी-बारी ये काम करते थे। इसे लेकर हाल ही में एक परिवार ने अपनी बेटी के कब्र को ताला लगा दिया है जिससे मरने के बाद भी उसकी रक्षा कर सके।