कांग्रेस और कम्युनिस्ट त्रिपुरा में इलू-इलू कर रहे हैं : अमित शाह

अमित शाह पहुंचे त्रिपुरा

109

अगरतला: देश के उत्तर पूर्व के तीन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले वहां का राजनीति पारा पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। सभी दल पूरे जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। त्रिपुरा में सबसे पहले 16 फरवरी को मतदान होने वाला है। इसलिए त्रिपुरा की सत्ता पर बैठी बीजेपी पूरे जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही है। खुद बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व वहां जाकर प्रचार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज गृह मंत्री अमित शाह भी त्रिपुरा पहुंचे और रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस गठबंधन पर पूरी तरह से हमलावर दिखें।

क्या कहा अमित शाह ने
अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकते। कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ो कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं’।

रैली से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा पहुंचकर त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की थी। इसके बाद उन्होंने त्रिपुरा के चंडीपुर विधानसभा केंद्र में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

आपको बता दें की राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके बाद तीनों जगह की मतगणना 2 मार्च को होगी।