महाराष्ट्र में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी

कांग्रेस को मिल रहा भारी समर्थन

126

नांदेड़ः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के कप्सीगुम्फा से गुरुवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरु की। पार्टी सूत्रों के अनुसार यात्रा में समाज के सभी वर्गो के लोग हिस्सा ले रहे हैं और यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

राहुल गांधी कृष्णानूर एमआईडीसी इलाके में रात भर रुकने के बाद नांदेड़ के चंदसिंह पहुंचेंगे और फिर महती फाटा, मार्तला, काकंडी, जवाहरनगर और तुंफा फाटा जाएंगे। इस दौरान उन्होंने नांदेड़ शहर में एक जनसभा को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ेः हिमाचल प्रदेश में एकतरफा जीत रही है कांग्रेस : गहलोत

राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल और सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा ग्यारह नवंबर को हिंगोली जिले में प्रवेश करेगी।