कॉसमोस यूथ क्लब 10 हजार नारियल से बना रहा मां काली का पूजा पंडाल

74

रांची : रांची में काली पूजा की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। लालपुर के सर्कुलर रोड में देबुका नर्सिंग होम के पास कॉसमोस यूथ क्लब 10 हजार नारियल से पूजा पंडाल बन रहा है। इस वर्ष और भी भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। क्लब के संस्थापक सदस्य देवाशीष राय ने सोमवार को बताया कि इस बार अमेरिकन आदिवासी संस्कृति की थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें अमेरिका आदिवासियों की संस्कृति और मनाए जाने वाले उत्सव को दर्शाया जाएगा। यह पंडाल पूरी तरह से ईको फ्रेंडली होगा। 10 हजार नारियल और 50 लालटेन, बांस और लकड़ी से पंडाल बनाया जा रहा है। जगह-जगह तीर-धनुष, टांगी आदिवासियों की ओर से उपयोग में लाये जाने वाले अस्त्र भी दिखेंगे। साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। पशु-पक्षी के मुखौटे भी दिखेंगे। 14 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 15 को आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें : पलामू में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव

उन्होंने बताया कि पंडाल 40 फीट चौड़ा और 65 फीट ऊंचा बन रहा है। बंगाल से आए 20 कारीगर दिन-रात पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। प्रतिमा की ऊंचाई 13.5 फीट होगी। इस वर्ष क्लब की ओर से आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी। काली पूजा दीपावली 12 नवम्बर की रात में होगी। यहां 1981 से लगातार पूजा की जा रही है। यह 43वें वर्ष की पूजा है।