हैदराबादः भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी रहे अंबाती रायडू आज अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए मैदान में उतर गए हैं। रायडू अपनी दूसरी पारी राजनीति में खेलने वाले हैं। उन्होंने आंद्र प्रदेश की राजनीति में कदम रखा है। 37 साल के रायडू जगन मोहन रेड्डी की पार्टी में शामिल हो गए हैं। संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुरुवार को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि इसके कयास बहुत पहले से लग रहे थे कि वो राजनीति में शामिल होंगे।
సీఎం క్యాంప్ కార్యాలయంలో ముఖ్యమంత్రి శ్రీ వైఎస్ జగన్ సమక్షంలో వైఎస్సార్ కాంగ్రెస్ పార్టీలో చేరిన ప్రముఖ భారత క్రికెటర్ అంబటి తిరుపతి రాయుడు.
ఈ కార్యక్రమంలో పాల్గొన్న డిప్యూటీ సీఎం నారాయణ స్వామి, ఎంపీ పెద్దిరెడ్డి మిథున్ రెడ్డి.#CMYSJagan#AndhraPradesh @RayuduAmbati pic.twitter.com/QJJk07geHL
— YSR Congress Party (@YSRCParty) December 28, 2023
मुख्यमंत्री और YSRCP के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने उनको पार्टी का झंडा थमाया। रायडू ऐसे समय में पार्टी में शामिल हुए जब सभी दल आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट देगी?
राजनीति में आने से पहले उन्होंने मुद्दों को समझने के लिए अपने मूल गुंटूर जिले के कोने-कोने का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से रूबरू होते हुए कहा था कि राजनीति में आने से पहले मैंने लोगों की नब्ज जानने और उनकी समस्याओं को समझने की और जिले के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करने का फैसला किया है।”
अगर उनके क्रिकेट लाईफ की बात करें तो रायडू ने भारत की ओर से 55 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 47 से ज्यादा की औसत से 1694 रन बनाए। एकदिवसीय में रायडू ने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। साथ ही उन्होंने 3 विकेट भी झटके हैं. वहीं, 6 टी-20 मैच में रायडू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 10.50 की औसत से 42 रन बनाए।