शुभेंदु अधिकारी के काफिले की कार से साइकिल चालक की मौत!

चालक गिरफ्तार, तृणमूल ने की शुभेंदु की गिरफ्तारी की मांग

66

शुभेंदु अधिकारी के काफिले की कार से साइकिल चालक की मौत!
गुस्साएं लोगों ने टायर जलाकार पथावरोध किया
चालक गिरफ्तार, तृणमूल ने की शुभेंदु की गिरफ्तारी की मांग
पूर्व मेदिनापुर : राज्य के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वे एक के बाद एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि गुरुवार रात करीब 10.30 बजे पूर्व मेदिनापुर जिले के दीघा-नंदकुमार 116बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेख इसराफिल नामक एक युवक को शुभेंदु के काफिले की एक कार ने टक्कर मार दी थी। वह साइकिल से रास्ता पार कर रहा था। वह भैरवपुर का रहने वाला था। टक्कर लगने के बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले की पुष्टि नहीं की है कि जिस वाहन से टक्कर हुई वो कार शुभेंदु के काफिले की ही कार थी या नहीं।
इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक अमरनाथ ने कहा कि चांदीपुर में एक हादसा हुआ है। आरोप है कि शुभेंदु अधिकारी के काफिले के साथ हादसा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची है। इस मामले में एक चालक को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम आनंद कुमार पांडेय है। इलाके में तनाव है।
स्थिति से निपटने के अलावा, हम इस बारे में विस्तार से तभी जान पाएंगे जब हम जांच करेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था।
वहीं दूसरी ओर इस गिरफ्तारी के बाद तृणमूल की ओर से शुभेंदु की गिरफ्तारी को लेकर प्रर्दशन किया गया।
दूसरी ओर रात में घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग बेहद आक्रोशित नजर आए। लोगों का कहना है कि कार टक्कर मारने के बाद वहां रुकी तक नहीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर सड़क पर बवाल काटा और शुभेंदु अधिकारी को कड़ी सजा की मांग की। उन लोगों ने टायर जलाकर प्रर्दशन किया।
हंगामे के कारण सड़क पर लगभग 3 घंटे तक ट्रैफिक की समस्या बनी रही। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद ये पथावरोध हटा लिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था।
वहीं जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकरियों का कहना है कि रात के लगभग 10.30 बजे मृतक शेख इसराफिल नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहा था। तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोग पीड़ित को फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों ने दावा किया है कि जिस कार ने टक्कर मारी है वो शुभेंदु अधिकारी के काफिले की थी।
पुलिस अब इस मामले में छानबीन कर रही है।
शुक्रवार की सुबह में स्थानीय विधायक सोहम चट्टोपाध्याय और तृणमूल नेता डोला सेन शुक्रवार सुबह चांदीपुर गए। उन लोगों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर विरोध जताया। आखिरकार दोपहर 12.30 बजे जाम हटाया गया। चांदीपुर के आस-पास दीघा के लिए कोई वैकल्पिक सड़क नहीं होने के कारण दीघा जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को रोक दिया गया, जिसके कारण उन लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
हालांकि नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय के मुताबिक जिस वाहन के खिलाफ शिकायत की गई है वह बुलेटप्रूफ वाहन है, इसलिए यह सामान्य कार से भारी है। हालांकि शुभेंदु अधिकारी खुद इस मामले पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं।