बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट, सात पुलिसकर्मियों समेत 25 से अधिक घायल

घटना की छानबीन की जा रही है।

113

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद शहर के नगर थाना इलाके के शाहगंज मोहल्ले में शनिवार तड़के एक घर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में सात पुलिसकर्मी सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक यह घटना अनिल गोस्वामी के घर पर हुआ। अनिल के घर खरना की तैयारी हो रही थी। इस दौरान रसोई सिलेंडर से गैस लीक कर गई और आग फैल गई। इस दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ी।

इस हादसे में लगभग 30 लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का सदर अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार किया जा रहा है।  वहीं सदर अस्पताल से 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया।

नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़ेः बिहारः वैशाली जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 2 मरे