Dam में मछली पकड़ने गए युवक की मौत

कोदईबांक डैम में मछली पकड़ने गए युवक का नहीं मिला शव

84

गिरिडीह : तिसरी थाना इलाके के कोदईबांक डैम में मछली मारने गए दुमका टुडू ( 35) की मौत डैम में डूबने से हो गयी। बताया जाता है कि युवक बुधवार को ही मछली मारने गया था। इस दौरान वह तैरते हुए गहरे पानी में चला गया। लेकिन गहरे पानी में जाने के क्रम में वो जब डूबने लगा, तो डैम में मौजूद लोग उसे बचाने में जुट गए। इस दौरान उसे लंबे बांस के सहारे डैम से निकालने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिली, तो आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीण भी डैम के समीप जुटे और युवक को निकालने का प्रयास किया। लेकिन रात अधिक होने के कारण लोगों ने दूसरे दिन गुरुवार को उसके शव को दूसरी बार खोजने का प्रयास किया। फिलहाल अब भी कोई सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री मुंडा की पहल पर पूर्वी भारत में 14 को होगा शहद क्रांति का आगाज