दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा लोगों की नई उम्मीद बनी आप

आप का 10वां स्थापना दिवस

142

नई दिल्लीः दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने लोगों के प्यार के कारण भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। उन्होंने दावा किया कि आप लोगों के लिए नई उम्मीद बनी गयी है।

केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को ‘आप’ की स्थापना की थी। उन्होंने इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था।

इसे भी पढ़ेः GST परिषद की 48वीं बैठक 17 दिसंबर को

शनिवार को आप के 10वें स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 साल में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं।

आम आदमी पार्टी आज देश की जनता की नई उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।